Breaking News

”प्रेमिका के दूसरे से रिश्ते ने ली जान, पटना में प्रेमी ने घर के बाहर किया खौफनाक अंत”

पटना: बिहार के पटना में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर के पास खड़े होकर अपने ही सीने में गोली मार ली. इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की गर्लफ्रेंड कुछ दिन से गांव के किसी और युवक में ज्यादा इंटरेस्ट दिखाने लगी थी. प्रेमिका की इसी बात से दुखी होकर युवक ने अपने आप को गर्लफ्रेंड के घर के सामने ही देसी कट्टे से गोली मार ली.

ये मामला पटना के धनरुआ के सेवती गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले मंजय कुमार ने प्यार में धोखा मिलने के चलते अपनी जान दे दी. मंजय का उसके गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों 5 सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन मंजय की गर्लफ्रेंड उसे कुछ दिन से धोखा दे रही थी और वह गांव के ही किसी दूसरे युवक के साथ बातें करने लगी थी. ये मंजय से बर्दाश्त नहीं हुआ और गर्लफ्रेंड की बेवफाई से आहत होकर उसने ये कदम उठाया. जब गर्लफ्रेंड के किसी और युवक के साथ बढ़ती नजदीकियों का मंजय तो पता चला तो मंजय ने प्रेमिका को समझाया कि वह युवक से बात न करे. मंजय के समझाने के बाद वह मान गई थी. मंजय ने हाल ही में उसे एक सोने का लॉकेट भी गिफ्ट किया था. उसने मंजय से वादा किया कि अब वह किसी और लड़के से बिल्कुल बात नहीं करेगी, लेकिन वादा करने के बावजूद लड़की ने फिर लड़के से बात की.

प्रेमिका को लाख समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो शुक्रवार को मंजय लड़की के घर के पास गया और कट्टे से अपने सीने में गोली मार ली. इससे मंजय की मौके पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मंजय खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है. उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत जुटाए और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कट्टा और खोखा भी मौके से बरामद किया. युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि प्रेम प्रसंग में मिले धोखे में युवक ने आत्महत्या की है. युवक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की जा रही है.

 

About NW-Editor

Check Also

पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर वाटर कैनन, एक छात्रा बेहोश; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर बढ़ा विवाद

पटना। BPSC TRE-4 परीक्षा में PT और Mains व्यवस्था में बदलाव, नेगेटिव मार्किंग हटाने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *