आतिशी का इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप!

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की। आतिशी ने कालकाजी सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3,580 वोटों से हराया।

हालांकि उनकी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को CM पद से इस्तीफा सौंपा था। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद थे।

इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था। इधर, BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने अमित शाह के घर बैठक कर रही है। जेपी नड्‌डा गृहमंत्री के घर पहुंचे हैं। मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं। दावा है दिल्ली CM का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के CM शामिल हो सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

पीएम मोदी को गाली देने वाला गिरफ्तार: दरभंगा में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

  पटना: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *