Breaking News

सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, नक्सलियों पर टूटा कहर!

बीजापुर. छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. बताया जा रहा है कि कई घंटों से ये मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के एडापल्ली इलाके में मुठभेड़ हो रही है. नेशनल पार्क के सैंड्रा एरिया के नजदीक लगातार फायरिंग हो रही है.

हालांकि अभी भी मुठभेड़ की सही लोकेशन पता नहीं चल पा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी, एसटीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी फरसेगढ़ में एक्टिव है. जवानों को मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी मिले है. मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है.

About NW-Editor

Check Also

धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बयान, भाजपा ने किया विरोध

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में आयोजित एक मीडिया सम्मेलन के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *