Breaking News

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई संत शिरोमणि रवि दास जी की जयंती

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बांदा में संत शिरोमणि रवि दास जी की जयन्ती मनायी गयी। जिसमे महान समाज सुधारक संत रवि दास को याद कर आदरंजलि सहित पुष्पांजलि अर्पित करते हुये। जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने उनकी पंक्ति को दोहराया जिसमे कहा कि जब मन चंगा तब मन गंगा। कटा प्रसाद त्रिपाठी ने स्मरण करते हुये कहा कि संत रविदास फक्कड़ स्वभाव के बडे़ संत थे। सरलता से बहुत बड़ी बात कह देते थे । श्रीमती पवन देवी कोरी ने कहा कि उस समय महिला शिक्षा पर संत जी बहुत जोर दिया था। इस सभा मे राज बहादुर गुप्ता, धीरेंद्र पाण्डेय, लवकुश निषाद, भईया लाल पटेल,राम किशोर कुशवाहा, अशोक वर्धन कर्ण, राम सजीवन गुप्ता, शब्बीर, वारसी, उपस्थित रहे। उधर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीताराम कोटार्य के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी का शोक पत्र शहर अध्यक्ष अफशाना शाह ने श्री कोटार्य के परिवार के सदस्यों को दिया। उनके साथ केपी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, पवन देवी मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

कुल्हाड़ी से हमला करने वाला हत्यारोपी को बिसंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिसंण्डा ,बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न अभियोगों में वांछित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *