भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : डॉ. कमल गुप्ता

 

डॉ. कमल गुप्ता की नुक्कड़ सभाओं में उमड़ रहा भारी जनसैलाब

 

हरियाणा/हिसार(गरिमा) : पिछले 10 वर्षो में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी शासन दिया है। सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर बिना खर्ची- बिना पर्ची के मिल रही हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री एवं हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने नगर के अनेक स्थानों पर जीवन अग्रवाल, अजय गुप्ता, विशंभर गुरी, रतन सैनी, प्रो. ललित आर्य, डॉ. टीआर आहुजा, डॉ. संजय मुंजाल, नवीन मल्होत्रा, अनिल कौशल, संजय सिंह, ललित सोनी, मोहित गोयल, ओपी दुग्गल, अनिल टाक, पंकज मित्तल, संजय सैनी, भीमसेन अग्रवाल, बालकिशन गर्ग, अजय सिंगला, मुकेश, ललित गोयल व रोहित बंसल के आवास व प्रतिष्ठानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भारी भीड़ देखकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता गद्गद् नजर आए।

उन्होंने कहा कि नुक्कड़ सभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि हिसार विधानसभा क्षेत्र के मतदाता खुले मन से भाजपा की नीतियों, विचारधारा व तेज गति से किए जा रहे विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है। डा. गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में विकास के साथ-साथ शुचिता के साथ शासन चलाया है। भाजपा जमीनी पार्टी है और गरीब का दुख क्या होता है यह केवल भाजपा ही समझ सकती है। वंशवादी या परिवारवादी पार्टियां जिनकी न तो कोई नीयत है और न ही कोई नीति है। वो आम आदमी की जरूरतों को क्या समझेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.