संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में सुनाई गोवर्धन पूजा की कथा

– आरती के बाद बांटा छप्पन भोग का प्रसाद

असोथर, फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर में श्री मोटेमहादेव वार्ड के कृष्णपाल सिंह गौतम के यहाँ आयोजित संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में के छठे दिन में कथा व्यास पंडित मयंक बाजपेयी जी महाराज ने गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनाई। उन्होंने बाल कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करने के पश्चात गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान गिरिराज महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराए। उन्होंने यह भी बताया कि जहां सत्य एवं भक्ति का संबंध होता है। वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। उन्होंने गाय की सेवा एवं महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक हिंदू परिवार में गाय की सेवा अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने गाय की सेवा एवं महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक हिंदू परिवार में गाय की सेवा अवश्य होनी चाहिए। गाय का दूध अमृत के समान बताते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा विधि विधान से कराई कथा व्यास में तो गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर ना माने मेरे मनवा, श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो अति मनमोहक भजन सुनाए।वही श्रीमोटेमहादेव मन्दिर पुजारी व यजमान कृष्णपाल सिंह के नाती शैलेश सिंह गौतम पत्नी अंजली सिंह सहित व्यास पंडित मयंक बाजपेयी सहित उनके सहयोगियों को अंग वस्त्र भेट कर आशीर्वाद लिया जिसके बाद भजन गायक मनीष बाजपेयी, अविनाश बाजपेयी, अनुपम मिश्रा, प्रशांत शुक्ला ने भजन गाया जिसपे झूम उठे श्रोता जिसके पश्चात अंत में आरती के पश्चात सभी को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

आसमान से बरसी आग, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा

– तपिश से बेहाल हुए लोग, दोपहर बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा – धूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *