Breaking News

महाशिवरात्रि के पर्व पर महर्षि विद्या मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक

फतेहपुर। शहर के महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महर्षि आश्रम प्रयागराज के वैदिक आचार्यों द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी वैदिक आचार्यों मनीष पारोनिया, पवन तिवारी, अनुज शुक्ला, अवधेश मिश्रा व पंडित अरविन्द तिवारी के मुखारविन्द से वैदिक परम्परा द्वारा पूजन किया। यह पर्व देवों के देव महादेव और माँ पार्वती के प्रति श्रद्धा, आस्था और समर्पण का अवसर है। शिव भक्त अपने आराध्य का व्रत कर उनके आर्शीवाद की कामना करते है। मन्दिरों में विल्व पत्र पुष्प दुग्ध, गंगाजल से अभिषेक करते है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से आनन्द आरोग्य, ऐश्वर्य व समृद्धि आती है। महर्षि महेश योगी जी भावातीत ध्यान एवं ध्यान सिद्धि का उपहार देकर हमे भारतीय संस्कृति के संदेश वाहक विश्व बन्धुत्व आध्यात्मिकता और आधुनिकता के समन्वयक होने का गौरव प्रदान किया है। यज्ञ हवन व पूजन के उपरान्त प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर वेद मन्त्रों की ध्वनि से गुंजित व समिधा से सुवासित रहा। शिक्षक व विद्यार्थी हर्षाेल्लास के साथ रूद्राभिषेक व हवन यज्ञ कर पुण्य लाभ प्राप्त किये।

About NW-Editor

Check Also

बिना लागत रुपए कमाने की चाहत बनती साइबर ठगी की वजह: सीईओ

– अतिथियों का आभार जताते एकेडमी के डायरेक्टर विपिन गुप्ता। खागा, फतेहपुर। खागा कस्बा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *