Breaking News

पानी टंकी निर्माण को खोदा गड्ढा, हादसे का खतरा

– पानी टंकी निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे का दृश्य।
विजयीपुर, फतेहपुर। रानीपुर बहेरा गांव में पानी टंकी का निर्माण कराने के लिए खोदा गया गड्ढा दो साल से ऐसे ही पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि गहरे गड्ढे के समीप से निकलने पर छोटे बच्चों, बुजुर्गों को गिरने का खतरा रहता है। रानीपुर बहेरा गांव में मुख्य सड़क के किनारे ही जल जीवन मिशन योजना से पानी की टंकी का निर्माण होना था। टंकी निर्माण के लिए गहरा गड्ढा, आधार तैयार करने के लिए खोदा गया हालांकि निर्माण आगे नहीं हो सका। अधूरी चहारदीवारी बनाने के बाद संस्था ठेकेदार गायब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गहरे गड्ढे में बरसात का पानी जमा होने लगा है। इस बात की चिंता सता रही है कि छोटे बच्चे खेलते हुए उधर से निकले तो फिसल कर गड्ढे में गिरने का खतरा रहेगा। सुरेश सिंह, आदित्य शुक्ला, छोटू सिंह, गोलू सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने सामूहिक रूपसे मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल में इसकी शिकायत की है। जिसमें ग्रामीणों ने मांग की है, यदि योजना का काम नहीं हो रहा है तो गड्ढे को बराबर कर दिया जाए। मामले में विकास खंड अधिकारी विजयीपुर रत्नाकर त्रिपाठी ने कहा कि रानीपुर बहेरा गांव में निर्माण कराने वाली संस्था के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता होगी। गहरे गड्ढे से हो रही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी; राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दौतरी कसार गांव में सर्पदंश से एक 20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *