Breaking News

कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वज वंदन कार्यक्रम

– ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर समस्याओं से दल हुआ रूबरू
– ध्वज वंदन कार्यक्रम में भाग लेते कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। जिला कांग्रेस सेवा दल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माह के अंतिम रविवार को हसवा ब्लाक के छछनी ग्राम में ध्वजा वंदन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड सूबेदार मेजर रामदेव शुक्ला ने झंडारोहण किया। इसके उपरांत विशकोर बाबा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से जिला कांग्रेस सेवा दल रूबरू हुआ। सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ़ पुत्तन मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर समस्या की लड़ाई हम लोग लड़ेंगे। सेवादल के उपाध्याय बशीर अहमद व लाल तिवारी ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कहीं न कहीं ध्वज बंधन का कार्यक्रम व बैठक कर आम लोगों की जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में संबंधित अधिकारियों से बात कर जिस स्तर से उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। महामंत्री हरिओम शुक्ल व विष्णु विराट ने कहा कि अब जनता के सम्मान में सेवादल मैदान में रहेंगा। बैठक की अध्यक्षता अनुराग नारायण उर्फ़ पुत्तन मिश्र व संचालन उदित अवस्थी ने किया। बैठक में मुख्य रूप सरताज अहमद, रामजी शुक्ला, मनोज लोधी, वीरू शुक्ल, अशोक शुक्ल, राजेंद्र शुक्ल, आदित्य द्विवेदी, चमेली देवी, शिवा शुक्ल, मंजू कश्यप, रज्जन मिश्र, गीता विश्वकर्मा, रामबिहारी शुक्ल, उरीज काली, भोलू शुक्ल, राहुल विश्वकर्मा, हीरा पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *