बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन खंती में गिरने से दो युवक घायल, एक गम्भीर

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के समीप अचानक सामने आये बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन खंती में गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गाँव निवासी बिशुन प्रकाश का 20 वर्षीय पुत्र अमृत सिंह व गाँव निवासी साधु पाल का 27 वर्षीय पुत्र भैरो प्रसाद दोनों चार पहिया वाहन से घर से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही गांव से बाहर रोड पर पहुंचे तभी अचानक सामने बाइक सवार आ गया। उसको बचाने के प्रयास में चार पहिया वाहन खंती में गिरने से अमृत व भैरो प्रसाद दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां भैरो प्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए उसके परिजन रेफर करवा कर प्रयागराज जनपद चले गए। वहीं अमृत को भर्ती कर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

रेडक्रास चेयरमैन ने 311 बच्चों को दी होम्योपैथिक दवा

–  बच्चों को होम्योपैथिक दवा देते रेडक्रास चेयरमैन। फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *