Breaking News

चलती बाइक से गिरकर महिला घायल, डॉक्टर ने किया रेफर

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के लादिगवां गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी चुन्नू अपनी 42 वर्षीय पत्नी संगीता देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से ललौली थाना क्षेत्र जा रहा था तभी लादिगवां गांव के समीप चलती बाइक से पीछे बैठी उसकी पत्नी संगीता देवी रोड पर गिर कर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

सीएम के मंच से उठे सवालों पर सदर विधायक का जवाब, 26 करोड़ के विकास कार्यों का पेश किया रिपोर्ट कार्ड

– विपक्ष के विधायक होने की वजह से नहीं अतिरिक्त धन का रहा अभाव – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *