आर्टिलरी ट्रेनिंग स्कूल में बड़ा हादसा, 2 अग्निवीरों की मौत

 

महाराष्ट्र के नासिक में आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान 2 अग्निवीरों की जान चली गई। आर्टिलरी स्कूल में गुरुवार को फायरिंग की प्रैक्टिस चल रही थी। इस दौरान तोप में गोला लोड करते वक्त ब्लास्ट हो गया। घटना में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह और सैफत शित की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक अग्निवीरों की टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक गोला फट गया। दोनों अग्निवीरों को गंभीर चोट आई थी। उन्हें एमएच अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने दोनों की मृत घोषित कर दिया।

इस मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू कर दी गई है। NCP बोली- दोनों अग्निवीरों को शहीद का दर्जा मिले NCP नेता सुप्रिया सुले ने  लिखा- ये घटना बेहद दुखद है। इन दोनों जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। रक्षा मंत्रालय को इन दोनों जवानों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। साथ ही उनके परिवारों को मुआवजा भी दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.