Breaking News

टीएनबीसी सीजन 2: एएस द किंग ने एसएस चैलेंजर्स को हराया

फतेहपुर। टीएनबीसी सीजन 2 के पांचवें दिन खेले गए दूसरे मुकाबले में एएस द किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएस चैलेंजर्स को सात विकेट से हरा दिया। मैच के मुख्य अतिथि मिथलेश मिश्रा एवं गणेश मिश्रा (सोनल इंटरप्राइजेज), भाजपा जिला उपाध्यक्ष/चेयरमैन विजय द स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेन्द्र सचान ज्ञानू एवं महासचिव सुशील सिंह चंदेल को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्होंने मैच के टॉस की प्रक्रिया को भी संपन्न कराया। टॉस जीतकर एएस द किंग ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ। एस एस चौलेंजर्स की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप 12 ओवरों में मात्र 66 रन पर सिमट गई। जवाब में एएस द किंग ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की। मैच में आशीष त्रिपाठी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीएनबीसी सीजन 2 में हर दिन नए रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *