Breaking News

पांच किलो गांजे के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ की बिक्री और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम रामइकबाल यादव और रोहित सदा हैं। रामइकबाल यादव भदास उत्तरी थाना और जिला खगडिया (बिहार) का निवासी है, जबकि रोहित सदा ग्राम सरबजीता खररिया टोला थाना चिरैया हाट जिला सहरसा (बिहार) का निवासी है। हुसैनगंज थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह और उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने चौकिंग के दौरान तस्करो को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी गांजा की तस्करी करते हैं। आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *