Breaking News

स्टेडियम में हॉकी अंडर-14 प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

– डीएम व सीडीओ ने मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
– सीएम ने लखनऊ में खिलाड़ियों को वितरित की राशि, कार्यक्रम का हुआ प्रसारण
खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते डीएम रविन्द्र सिंह।
फतेहपुर। हॉकी के जादूगर पद्मभूषण, मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का वितरण पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम विजयंत खंड गोमतीनगर लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से जिला खेल कार्यालय के प्रांगण में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में देखा व सुना गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी अंडर-14 प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय स्थित स्टेडियम में हुआ। डीएम रविन्द्र सिंह व सीडीओ पवन कुमार मीना ने कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान की थीम पर खेलों का आयोजन किया गया। डीएम व सीडीओ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हाकी की स्टिक पकड़ कर खेल का शुभारंभ किया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि खेल भावना लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है। हमारा प्रयास है कि जनपद के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हों और यहां से निकल कर युवा प्रदेश और देश में जनपद का नाम रोशन करें। सीडीओ ने सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी और उपस्थित सभी बच्चों को मन लगाकर अपने अपने खेल के प्रति समर्पित रहने को कहा। उन्होंने बताया कि समर्पण और लगन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती के अलावा जिले के खिलाड़ी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *