आगरा के पिढ़ौरा थाना में एक विवाहिता ने पति सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि ससुराल में उत्पीड़न किया गया। लखनऊ निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 2 वर्ष पूर्व उसका निकाह पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद पति अप्राकृतिक कृत्य के लिए परेशान करने लगा। वहीं ससुर जिस्मफरोशी कराता है। इसके लिए उस पर भी दबाव बनाया गया। विरोध पर देवर ने बंदूक की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। शिकायत करने की कहने पर पति ने धमकी दी। जब वह गर्भवती हो गई, तो अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड से बेटी होने का पता कराकर गर्भपात करा दिया गया। पति ने जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। विरोध पर पति ने तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। मां के कहने पर दोबारा घर में रखा। हलाला का हवाला देकर ससुर, जेठ, देवर, ननदोई और बड़े ससुर ने दुष्कर्म किया। विरोध पर सास और ननद, जेठानी, चचिया सास करंट लगाती थीं। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।