Breaking News

हैवान बना पड़ोसी: 12 साल की मासूम पर किया हमला, मां पहुंची तो कांप उठी रूह

 

आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में मामा के घर गई 12 वर्षीय किशोरी को किरायेदार युवक ने दबोच लिया। शोर मचाने पर उसकी मां पहुंच गई। उन्होंने बेटी को बचाया। घटना रविवार दोपहर की है। मां ने केस दर्ज कराया। किशोरी अपनी दो बहनों के साथ मामा के घर आई थी। उनके घर में आरोपी हर्ष किराये पर रह रहा था। उसने किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उधर, बेटी के घर नहीं पहुंचने पर उसको तलाशते हुए मां भी भाई के घर आ गई। किशोरी शोर मचा रही थी। बेटी की आवाज सुनकर मां ने दरवाजा खुलवाया। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो

About NW-Editor

Check Also

आगरा में शिक्षकों की भारी कमी पर भड़का छात्र आंदोलन, सड़क पर उतरे सैकड़ों विद्यार्थी; मंत्री का काफिला भी जाम में फंसा

आगरा। जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और लगातार बिगड़ती पढ़ाई व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *