Breaking News

सक्षम का मनाया 17 वां स्थापना दिवस

– दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना सक्षम का उद्देश्य: डा. सुरेन्द्र
–  स्थापना दिवस समारोह में मंचासीन अतिथि।
फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम का 17 वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। वीआईपी रोड स्थित एक निजी विद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत सचिव डॉ. सुरेन्द्र विक्रम गोस्वामी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने सक्षम के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक अधिकारों के क्षेत्र में हितैषी और समर्पित रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सक्षम का उद्देश्य दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धरिन्द्र गुप्ता, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, कानपुर प्रांत के उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन सभी ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की और जिले में चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में दिव्यांगजनों के प्रति समान दृष्टिकोण और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया।

About NW-Editor

Check Also

नहर में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, सुबह बरामद हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *