सूरजपुर । मधुबन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के सूरजपुर जमुनीपुर परिखापुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज मेघवाल ने इस अवसर पर उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया और किसानों को उरद बाजरा मूंग कोदो और ज्वार के मिनी किट भी किसानों को प्रदान किए। मनोज मेघवाल ने कहा कि किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाने का आह्वान किया।यह अभियान किसानों के लिए एक नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों को सीधे गांवों में भेजा जा रहा है, ताकि वे किसानों से मिलकर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे सकें। यह अभियान 12 जून तक चलेगा और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक तकनीक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई के आधुनिक तरीके और जैविक खेती की जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों की उपज बढ़ेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। मेघवाल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में खेती के क्षेत्र में अभूतपूर्व नवाचार हुए हैं। लैब टू लैंड जैसी योजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीकों को सीधे खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा, न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था को मजबूत किया गया है और किसानों को गुणवत्ता इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्तोष राय मंडल अध्यक्ष आजाद जायसवाल प्रवीण सोनकर आशीष श्रीवास्तव सीताराम यादव डॉ अंगद प्रसाद डा आकांझा सिंह के वी के डॉ अंजनी कुमार सिंह सौरभ सिंह कृषि विभाग आशीष सिंह जिला गन्ना अधिकारी कैश अहमद मत्स्य विभाग, चन्द्रभान राम उद्यान विभाग आदि रहे।