Breaking News

हिमाचल प्रदेश में बस पलटी,पुलिस की जांच जारी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ के समीप स्वारघाट मार्ग पर मंगलवार सुबह एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सरकाघाट से चंडीगढ़ जा रही बस (HP28C0913) गोलजमाला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नालागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची:  सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस किन कारणों से अनियंत्रित होकर पलटी। स्थानीय प्रशासन मामले की बारीकी से जांच कर रहा है।

About NW-Editor

Check Also

चंबा मेडिकल कॉलेज में घायल युवक की मौत के बाद बवाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *