Breaking News

टोल टैक्स पर हुआ विवाद , दबंगो से हुई मारपीट

सतना के ओढ़की टोल प्लाजा पर 2 दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। हमला टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद के बाद किया गया। घटना रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में स्थित बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे हुई। जानकारी के अनुसार पहले कुछ लोग कार से टोल प्लाजा पर आए और बिना टैक्स दिए जाने की जिद करने लगे। कर्मचारियों के मना करने पर बहस हुई। इसके बाद वे टैक्स देकर चले गए। एक घंटे बाद 15 मोटरसाइकिलों पर 24 से ज्यादा नकाबपोश हथियार लेकर लौटे।

बदमाशों ने कर्मचारियों पीटा : हमलावरों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। केबिन और कार्यालय में तोड़फोड़ की। कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब एक दर्जन कर्मचारियों को चोट आई है। घटना के बाद कुछ राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया था। आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद बिना नंबर की बाइक पर सवार बदमाश फरार हो गए।  टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।टीआई संदीप चतुर्वेदी के अनुसार कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। वे त्योंधरी और अहिरगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

आरोपियों की नहीं हुई शिनाख्त:  रामपुर बघेलान टीआई संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि सभी आरोपी नकाबपोश थे। लिहाजा उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है। बारीकी से देखा जा रहा है। अभी तक किसी भी आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ग्रामीण बोले- टोल कर्मचारी अभद्रता करते हैं : उधर इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि टोल प्लाजा के कर्मचारी अभद्रता करते है। पास के गांव वालों से भी जबरन टोल की वसूली करते है। आएदिन टोल में विवाद होता है। पुलिस का भी मानना है कि तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले भी स्थानीय ग्रामीण हो सकते है।

About NW-Editor

Check Also

झाबुआ में बड़ा हादसा : शादी से लौट रहे परिवार की कार पर पलटा सीमेंट ट्रॉला, 9 की मौत

झाबुआ. मध्यप्रदेश के झाबुआ में आज बुधवार की तड़के सीमेंट से भरा ट्रॉला ईको वैन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *