उत्तर प्रदेश: यूपी में मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। नोएडा, मेरठ और मथुरा में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ में बादल छाए हैं। अयोध्या में लखनऊ हाईवे पर बारिश की वजह से ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। यह ओवरब्रिज 6 महीने पहले 150 करोड़ रुपए की लागत से ही बना था। चंदौली में शुक्रवार देर रात बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से बाप-बेटे की मौत हो गई। महोबा में 6 सेकेंड में एक जर्जर मकान ढह गया। जिस वक्त मकान ढहा, वहां कोई नहीं था।
फर्रुखाबाद में गंगा नदी की बाढ़ की चपेट में 40 गांव हैं। शाहजहांपुर और शमशाबाद मार्ग पर 2 फीट पानी भरा हुआ है। अयोध्या में भी सरयू उफान पर है। 18 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 1 जून से 8 अगस्त तक यूपी में 457.2 मिमी बारिश हुई, जो मौसम विभाग के अनुमान 416.4 मिमी से 10% अधिक है।
चंदौली में शुक्रवार देर रात बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से बाप-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुधवारे गांव निवासी शिवमूरत और जयहिंद के रूप में हुई है। महोबा में बारिश के चलते 6 सेकेंड में जर्जर मकान ढह गया। जिस वक्त मकान ढहा, वहां पर कोई नहीं था।
अयोध्या में लखनऊ हाईवे पर बारिश की वजह से ओवरब्रिज की सड़क धंस गई। ओवरब्रिज 6 महीने पहले 150 करोड़ रुपए की लागत से ही बना था। एनएचएआई के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत कराई गई है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से यह स्थिति बनी। अब ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसा न हो।
News Wani
