Breaking News

यूपी के छोटे जिले ने उड़ा दी पूरी दुनिया की नींद, वैज्ञानिक भी चौंके

लखनऊ: बुंदेलखंड क्षेत्र का एक अहम जिला है बांदा। बांदा जिसकी अक्सर सूखी रहने वाली जमीन पर सूरज की किरणें एकदम सीधी पड़ती हैं। गर्मी में भट्ठी की तरह तप रहे बांदा ने पूरी दुनिया के वैज्ञानिक जगत की नींद उड़ा दी है। बीते एक महीने में बुंदेलखंड का यह जिला तीन बार दुनिया और एशिया का सबसे गर्म शहर बनकर उभरा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को बांदा 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर बन गया। इससे पहले सोमवार को बांदा भारत का सबसे गर्म स्थान रहा, बल्कि इसने विश्व का अब तक का दिन का सबसे ज्यादा तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया, जो पिछले 75 वर्षों में मई का सबसे गर्म दिन रहा था। इससे पहले 27 अप्रैल को भी जिले ने 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ विश्व में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की थी।

बांदा @48.2°C: गर्मी ने क्यों बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता

कर्क रेखा के करीब स्थित बांदा में भीषण गर्मी पड़ रही है। IMD के अनुसार, बुधवार दोपहर को रिकॉर्ड 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। का अब तक का सबसे अधिक तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 10 जून, 2019 को दर्ज किया गया था। शहर में तापमान 47 और 48 डिग्री सेल्सियस तक अक्सर पहुंच रहा है। मौसम विज्ञानियों और भूवैज्ञानिकों का कहना है कि यह महज़ एक मौसमी घटना नहीं है। बंजर पथरीले भूभाग और लुप्त होती हरियाली से लेकर लगातार रेत खनन और सूखती नदियों तक, बांदा तेजी से एक मानव निर्मित हीट आईलैंड में बदल रहा है। 1951 में IMD द्वारा जिले के लिए रिकॉर्ड रखना शुरू करने के बाद से 75 वर्षों में अप्रैल में सबसे अधिक है।

बांदा में इतनी भीषण गर्मी की वजह क्या है

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों के अनुसार, यूपी में तापमान में तेजी से आई इस बढ़ोतरी की वजह थार रेगिस्तान से चलने वाली शुष्क और कठोर पश्चिमी हवाएं हैं।
  • साफ आसमान और लगातार पड़ती सूरज की सीधी रोशनी की वजह से यूपी के दक्षिणी जिलों, विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र में अधिक गंभीर है, जहां पथरीली जमीन दिन के दौरान तेजी से गर्म हो जाती है। इससे यह इलाका लंबे समय तक गर्म रहता है।
  • IMD के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, बुंदेलखंड क्षेत्र की कठोर और पथरीली जमीन ने हालात को और भी बिगाड़ दिया है। खुली चट्टानी ज़मीन सीधी धूप में तेज़ी से गर्मी सोख लेती है और धीरे-धीरे छोड़ती है, जिससे बांदा जैसे ज़िले अत्यधिक तापमान की चपेट में आ जाते हैं।

    किस दुष्चक्र में फंस गया बांदा

    • वैज्ञानिकों के अनुसार, भौगोलिक हालातों और मानवीय गतिविधियों के मेल से बांदा एक हीट आइलैंड में तब्दील हो गया है। इसके मुख्य कारण अत्यधिक कम हरित आवरण, गिरता नदी जलस्तर, बड़े पैमाने पर रेत खनन और कंक्रीट की बढ़ती सतहें हैं।
    • भूवैज्ञानिकों के अनुसार, बांदा ‘गर्मी के दुष्चक्र’ में फंसा हुआ है, क्योंकि यहां वनस्पति और नमी दोनों की कमी है।
    • 105 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में जिले का हरित आवरण मात्र 3% है, जो बुंदेलखंड के अन्य हिस्सों की तुलना में बहुत कम है।
    • बांदा देश के सबसे गर्म स्थानों में से एक है क्योंकि यह कर्क रेखा क्षेत्र में स्थित है और तीव्र सौर विकिरण प्राप्त करता है।
    • पेड़-पौधों के कम होते जाने और घटते भूजल ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है।
    • विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में हरियाली को बहाल करने के लिए अपर्याप्त नीतियां और व्यावहारिक प्रयास किए गए हैं।

      बांदा के गर्म होने के पीछे ये भी हैं बड़ी वजहें

      • चट्टानों की खूब कटाई
      • बड़े पैमाने पर रेत का खनन
      • बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई
      • भूमिगत जलस्तर में कमी

About NW-Editor

Check Also

कपड़ों के बैग के पास रखा था बंद बक्सा, खोलते ही सामने आया खौफनाक सच

लखनऊ में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने रविवार को एक सनसनीखेज मामले की जांच शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *