Breaking News

तमिलनाडु में विजय कैबिनेट का विस्तार, TVK के 21 और कांग्रेस के 2 विधायक बने मंत्री

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने गुरुवार को 23 विधायकों को मंत्रिपरिषद (Tamil Nadu Cabinet Expansion) में शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. विजय की टीवीके पार्टी के 21 विधायकों और सहयोगी कांग्रेस के 2 विधायकों ने नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.दो महत्वपूर्ण सहयोगी दल, आईयूएमएल और वीसीके, मंत्रिमंडल विस्तार का हिस्सा नहीं हैं. दोनों दलों के दो-दो विधायक टीवीके सरकार के बहुमत में बेहद अहम हैं. सूत्रों ने बताया है कि आईयूएमएल और वीसीके दोनों को एक-एक कैबिनेट पद आवंटित किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने मंत्रियों के नाम घोषित नहीं किए हैं. सूत्रों के अनुसार, दोनों सहयोगी दलों को बाद में सरकार में शामिल किया जाएगा.

टीवीके नेतृत्व ने वीसीके, सीपीआई, सीपीएम और आईयूएमएल जो वर्तमान में सरकार को बाहरी समर्थन दे रही हैं, उन सभी को मंत्रिमंडल में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. तमिलनाडु के लोक निर्माण और खेल मंत्री आदव अर्जुन ने के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने को उम्मीद है कि वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलनन भी मंत्रिमंडल में शामिल हों. विजय ने 10 मई को नौ मंत्रियों के साथ पद की शपथ ली थी. उनके मंत्रिमंडल में 35 मंत्री हो सकते हैं. 23 नए मंत्रियों के शामिल होने से विजय सरकार में मंत्रियों की संख्या 32 हो गई है. इससे वीसीके और आईयूएमएल जैसे सहयोगियों के लिए 3 पद शेष रह गए हैं.

शपथ लेने वाले विधायकों में श्रीनाथ, कमाली एस, सी विजयलक्ष्मी, आरवी रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी राजकुमार, वी गांधीराज, मथन राजा पी, जगदेश्वरी के, राजेश कुमार एस, एम विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थिबन ए, रमेश, पी विश्वनाथन, कुमार आर, थेन्नारासु के, वी संपत कुमार, मोहम्मद फरवास जे, डी सरथकुमार, एन मैरी विल्सन और विग्नेश समेत  शामिल हैं.

विजय के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने वाले दो कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और थिरु पी. विश्वनाथन हैं. लगभग छह दशकों में यह पहली बार है कि कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार का हिस्सा बनने जा रही है. कांग्रेस ने आखिरी बार एम. भक्तवत्सलम के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, जो अंतिम कांग्रेस मुख्यमंत्री थे और जिनका कार्यकाल मार्च 1967 में समाप्त हुआ था. तमिलनाडु में 1967 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सीएन अन्नादुरई के नेतृत्व वाली डीएमके से हार का सामना करना पड़ा था. तब से लेकर अब तक तक वो सरकार से दूर रही. विजय के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल होने के पहले वो राज्य में किसी भी सरकार का हिस्सा नहीं रही.

About NW-Editor

Check Also

“‘एक महीने लड़ाई चलेगी उसके बाद आप…’ महंगाई पर RJD सांसद का केंद्र पर हमला”

पटना। बिहार के जहानाबाद से आरजेडी सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की एक टिप्पणी सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *