Breaking News

घर के बाहर बैठी वृद्धा को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

फतेहपुर। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर मजरे गोवर्धनपुर में सर्पदंश से 74 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आनन-फानन महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मदनपुर मजरे गोवर्धनपुर गांव निवासी दशराज पाल की पत्नी फूलमती शुक्रवार को अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक एक सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में वृद्धा की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में प्रभावी पुलिस पैरवी और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *