Breaking News

काँगेस को मिलना चाहिए विधान सभा की दोनों शीटों पर प्रत्याशी : पर्यवेक्षक पीसी शर्मा

कुलपहाड़/ महोबा | पूर्व कैबिनेट मंत्री( मध्य प्रदेश) एवं कांग्रेस के आईसीसी पर्यवेक्षक पीसी शर्मा ने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए राहुल गाँधी के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है | उन्होंने कहा कि गठबंधन से इस बार आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को दोनों सीटों से प्रत्याशी मिलना चाहिए |
कांग्रेस पर्यवेक्षक शर्मा नगर में आयोजित अजीज मंसूरी के आवास पर संगठन सृजन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, उन्होंने कहा यह अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है इसका मकसद एक-एक कार्यकर्ता से बात कर संगठन को मजबूत किया जाना है | एक सप्ताह तक रहकर कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा | शर्मा ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने काम किया है उसे मंत्री को भी इस्तीफा देना पड़ा है उन्होंने कहा कि यहां दोनों सीटों पर कांग्रेस को प्रत्याशी मिलना चाहिए जिसके लिए संगठन खड़ा किया जा रहा है, इनके साथ मनीराम कुशवाहा झांसी पूर्व प्रदेश सचिव सुधांशु त्रिपाठी पूर्व राष्ट्रीय सचिव भी सहयोग के रुप में मौजूद रहे | इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया, जिला महासचिव अजीज मंसूरी, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस मुजीब अली, रामकृष्ण मिश्रा, संजय वीर लोधी (पीसी), नगर अध्यक्ष संतोष रैकवार, विनय राजपूत,अंकित राजपूत, न्याज मंसूरी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे |

About NW-Editor

Check Also

रैपुरा में डीएम-एसपी ने ग्रामीणों और छात्रों से किया सीधा संवाद, सड़क व जलभराव की समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा

महोबा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैपुरा के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्रों द्वारा गांव को जोड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *