Breaking News

फतेहपुर में इलाज के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

फतेहपुर। विगत डेढ़ माह से बीमार चल रहे पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चूना वाली गली, टीचर कॉलोनी निवासी स्व. रामराज के पुत्र जयसिंह, उम्र लगभग 40 वर्ष, 6 बैच के पुलिसकर्मी थे।

जयसिंह प्रयागराज जनपद के सोरांव में 112 डायल हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि पिछले दो माह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसके चलते वह छुट्टी लेकर घर आए थे। परिजनों ने शहर के आबूनगर स्थित राजरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उनका इलाज कराया जा रहा था।

करीब डेढ़ माह तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद हेड कांस्टेबल जयसिंह ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

लोहे के पाइप में उतरा करंट, छूते ही चिपका नाबालिग; झटका लगने से नाली में गिरा, हालत गंभीर

फतेहपुर। तहसील क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *