Breaking News

इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 में बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों का होगा जमावड़ा, 151 विभूतियां होंगी सम्मानित

राशिद हुसैन
लखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 31 मई 2026 (रविवार) को राजधानी लखनऊ स्थित होटल द लिली विलास में भव्य कार्यक्रम ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 (सीज़न-4)’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एवं भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 151 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में पत्रकार, डॉक्टर, शिक्षक, वकील, फिल्म कलाकार, गीत-संगीत से जुड़े कलाकार, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल होंगे। इन्हें मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौहान (भाभी जी घर पर हैं एवं हप्पू की उलटन-पुलटन फेम) बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को आमंत्रित किया गया है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुराग अग्रवाल, धनंजय सिंह एवं संदीप सनातनी को आमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी, जिनमें डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, मिमिक्री, कॉमेडी सहित अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। आयोजकों ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क: 8707038023, 9839134053, 8004740573 आयोजन को लेकर पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बस को पीछे से पिकअप ने मारी टक्कर; कई यात्री घायल

लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लखनऊ से हरदोई जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *