Breaking News

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न

लखनऊ। अदब कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार सायं उर्दू अकादमी ऑडिटोरियम, गोमती नगर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह, गर्व और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। समारोह में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ताओं में प्रोफेसर एन. डी. त्रिपाठी, एरा Medical College एवं हॉस्पिटल से जुड़े शिक्षाविद तथा डॉ. अब्बास हसन मेहंदी शामिल रहे। वक्ताओं ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. मोहम्मद मोहिउद्दीन खान द्वारा किया गया, जिनके कुशल संचालन ने समारोह को गरिमामयी बना दिया। इस अवसर पर जनता इंतेखाबी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा नसरीन इंतेखाब ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।

About NW-Editor

Check Also

ऑरेंज अलर्ट के बीच योगी सरकार एक्शन में, स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

लखनऊ: प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *