Breaking News

बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने किया रेफर

 

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना देवमई गांव के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक पर सवार महिला रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गूँझी गांव निवासी बदलू का 55 वर्षीय पुत्र जागेश्वर औंग थाना क्षेत्र के खदरा गाँव निवासी अपनी 50 वर्षीय बहन नानकी देवी पत्नी भोला को बाइक पर सावर कर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के देवमई गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक पर सवार उसकी बहन ननकी देवी रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन इलाज से संतुष्ट न होकर उसको प्राइवेट एम्बुलेन्स से शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।

About NW-Editor

Check Also

वृद्धाश्रम में रोजगार की पहल, बुजुर्ग बने आत्मनिर्भर

– अगरबत्ती-मोमबत्ती से आत्मनिर्भरता की राह पर वृद्ध – स्टालों का अवलोकन करते पूर्व विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *