Breaking News

पैदल जा रहा युवक बाइक की टक्कर से नाली में गिरकर घायल

 

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गांव में बीती रात युवक पैदल घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी अचानक सामने आई बाइक की लाइट चेहरे पर पढ़ने से वह बाइक से टकरा कर नाली में गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको नाली से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आम्बी गांव निवासी भोला का 45 वर्षीय पुत्र रामशरन बीती रात अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी अचानक सामने से बाइक आ गई बाइक की रोशनी आंखों पर पड़ी तो वह घबरा कर बाइक टकरा कर नाली में गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलने ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

पंद्रह दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर बीस से

– बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *