– 31 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी पद यात्रा
– बैठक करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी।
फतेहपुर। आम आदमी पार्टी की आगामी 31 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाली पद यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य ने की। जिसमें काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी और काशी प्रांत उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल मौजूद रहे। काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर संगम से सरयू नदी तक 200 किलोमीटर की पद यात्रा रैली निकाली जाएगी। जिसके माध्यम से पार्टी, रोजगार, सामाजिक न्याय और किसानों की समस्याओं को लेकर जगह-जगह लोगों से संवाद कर सरकार की कलई खोलने का आह्वाहन किया गया। इस मौके पर जिले के सभी फ्रंटल पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित देवेंद्र सिंह, मोहम्मद गुलफाम, बाबूराम, फिदा हुसैन, अंजू प्रजापति, उमादेवी, माया गौतम, रामकिशोर, रीतू, अवधेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

News Wani