Breaking News

गोवा में AAP का बड़ा ऐलान! कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार, लगाए गंभीर आरोप

 (गोवा): आम आदमी पार्टी ने गोवा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने साफ कहा है कि वह गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी गोवा में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।  केजरीवाल ने कांग्रेस पर राज्य की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कांग्रेस, बीजेपी को थोक में अपने विधायकों की आपूर्ति करती है।

 

केजरीवाल ने और क्या कहा?

केजरीवाल ने कहा, “किसी भी हालत में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस ने गोवा के लोगों को सबसे ज्यादा धोखा दिया। 2017 से 2019 के बीच कांग्रेस के 13 विधायक भाजपा में शामिल हुए और 2022 में 10 और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए। क्या वे हमें आश्वासन दे सकते हैं कि जीतने के बाद कोई भी कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा? कांग्रेस अपने विधायकों को थोक में भाजपा को सप्लाई करती है।”

केजरीवाल ने आज माएम विधानसभा में स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी और कांग्रेस एक ही सड़े-गले सिस्टम का हिस्सा हैं, इस सिस्टम को उखाड़ फेंकना है। आज पूरे गोवा पर 13-14 परिवार का ही कब्जा है। गोवा के रिसोर्सेज पर सिर्फ यहां के लोगों का अधिकार होना चाहिए।”

गोवा में बदलाव होने जा रहा है: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, “आज की इस मीटिंग में उमड़ी भीड़ ने बता दिया है कि गोवा में बदलाव होने जा रहा है। गोवा के हमारे सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं क्योंकि वह बीजेपी की गुंडागर्दी का डटकर सामना कर रहे हैं।  हम गोवा की सड़कों को ठीक कराने के लिए सिग्नेचर कैंपेन कर रहे थे तब BJP गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया। हम उससे डरे नहीं और अगले दिन और भी ज़्यादा की संख्या में हमारे कार्यकर्ता वहां पहुंचे और अभियान को पूरा किया। इस हिम्मत के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।”

उन्होंने कहा, “आज गोवा सुरक्षित नहीं है, जनता डरा हुई है। लेकिन अब बहुत हुआ, आम आदमी पार्टी इस डर को खत्म करेगी। AAP गोवा के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ेगी।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *