Breaking News

एसआई भर्ती परीक्षा पर एडीजी की पैनी नजर, तैयारियों का लिया जायजा

– निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
– व्यवस्थाओं का जायजा लेते एडीजी व अन्य।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत 29 एवं 30 जून को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण पहुंचे। उनके आगमन पर 12वीं वाहिनी पीएसी अतिथि गृह में गार्द द्वारा सलामी देकर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, 12वीं वाहिनी पीएसी के कमांडेंट मनोज कुमार अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद एडीजी ज्योति नारायण ने पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थल एवं ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, प्रतीक्षा स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस लाइंस में आयोजित महत्वपूर्ण गोष्ठी एवं ब्रीफिंग के दौरान एडीजी ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था तथा परीक्षा के सफल संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *