शादी का घर था. तैयारियां हो चुकी थीं. गाजे बाजे के साथ बारात आई. दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष काफी खुश थे. दूल्हे और बारातियों का दुल्हन पक्ष ने धूमधाम से स्वागत किया. जयमाला की रस्म भी अच्छे से हो गई. मगर जब मंडप पर दुल्हन 7 फेरे लेने पहुंची तो फूट-फूटकर रोने लगी. वो ऐसी जिद करने लगी जिसके बाद दूल्हे ने शादी ही तोड़ दी. मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का है. यहां जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी करने साफ-साफ लफ्जों में इनकार कर दिया. पहले तो वो खूब रोई. जब इसका कारण पूछा गया तो बोली कि मैं अपने बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार करती हूं. ये शादी नहीं करना चाहती.
दुल्हन के इतना कहते ही शादी के प्रोग्राम में मौजूद हर कोई सन्न रह गया. दुल्हन फूट-फूट कर रो रही थी. फिर कहने लगी मैं शादी तो अपने प्रेमी से ही करूंगी. परिवार वालों ने उसे समझाने की कोशिश तो बोली- मुझ पर दबाव बनाया तो जहर खा लूंगी. मेरी मौत के जिम्मेदार आप सभी होंगे. यह सुनते ही वहां हंगामा मच गया. फिर दूल्हे ने खुद ही ये शादी तोड़ दी. रात को बारात आई थी. पूरी रात हंगामा बरपा और फाइनली सुबह दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया. मगर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. दुल्हन के घर वाले खुद दुल्हन को उसके प्रेमी के पास छोड़कर भी आए.
News Wani
