Breaking News

लाल-नीली बत्ती के बाद अब ब्लैक फिल्म में सपा नेता की थार सीज

– कोतवाली में खड़ी सपा नेता की थार।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान की थार एक बार फिर पुलिस कार्रवाई के चलते कोतवाली पहुंच गई। इस बार पुलिस ने वाहन में ब्लैक फिल्म लगी होने पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। मामले को लेकर शहर में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताते चलें कि कुछ दिन पहले सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के जनपद दौरे के दौरान मोहम्मद आजम खान की थार भी उनके काफिले में शामिल थी। उसी दौरान वाहन में लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया था। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर वाहन को छोड़ा गया, लेकिन थाने से निकलते समय थार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी दिखाई दी। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने दोबारा कार्रवाई करते हुए थार को फिर से सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सपा नेता को अब वाहन छुड़ाने के लिए एक बार फिर न्यायालय की शरण लेनी पड़ सकती है। वहीं शहर में लगातार दूसरी बार हुई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रहस्यमयी बीमारी से परिवार पर टूटा कहर, ढाई महीने में तीन बच्चों की हुई मौत

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सिठौरा में 13 वर्षीय किशोरी को उल्टी और पेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *