Breaking News

नगर पंचायत हथगाम में चला सफाई अभियान

– संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– सफाई अभियान का निरीक्षण करतीं ईओ देवहूति पाण्डेय।
फतेहपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत हथगाम क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न वार्डों में नाली एवं नाला सफाई, पेयजल व्यवस्था, एमआरएफ सेंटर तथा वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी देवहूति पाण्डेय ने सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईओ ने सफाई नायकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई, नाली-नाला सफाई, पेयजल आपूर्ति और कूड़ा निस्तारण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में मिलने वाली जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित कार्मिकों को सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को समय से कार्यालय एवं अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहने की हिदायत भी दी गई। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के नगर तकनीकी मोहर्रिर मो. खुशनूर, सफाई नायक आशुतोष तिवारी एवं संतोष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर आउटसोर्स राजेश कुमार, कार्यालय सहायक आउटसोर्स दीपक कुमार समेत संबंधित वार्डों के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

– नल से जल लेते स्कूली बच्चे। फतेहपुर। जनपद में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *