Breaking News

नरौली गांव की पुलिया निर्माण की मिली स्वीकृति

– जिला पंचायत सदस्य ने बोर्ड बैठक में उठाया था मुद्दा
– सिंचाई विभाग का ड्रेनेज खण्ड कराया निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
– नरौली गांव की टूटी पुलिया का दृश्य।
फतेहपुर। सीर से समदा सहोदर व नरौली गांव की पुलिया पिछले दस वर्षों से टूटी पड़ी थी। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उठाया था। जिसके बाद सिंचाई विभाग के ड्रेनेज खण्ड से निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जिससे ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी सड़क, विद्युत, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जमरावां क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य लगातार करवा रहे हैं। इसी क्रम में श्री लोहारी ने बताया कि उनके क्षेत्र गंगा कटरी से जुड़े होने के कारण छोटे-छोटे बरसाती नाले व झील गंगा से जुड़े हैं। ड्रेनेज खण्ड द्वारा लगातार पुलिया बनवाकर दो गांवों के मध्य की दूरी कम कर रहे हैं। वर्ष 2025-26 में दयालपुर से लोहारी मुराइन का पुरवा में ड्रेनेज विभाग की ओर से पुल का निर्माण चालू है। जिला पंचायत बैठक में मांग पर अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खण्ड द्वारा सीर गांव से समदा सहोदर के मध्य पुरानी जर्जर पुलिया टूटने के कारण दोनों गांव के मध्य पानी भरा होने के कारण आवागमन बंद था। जिसके लिए दस किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था। नरौली गांव से रामपुर महेवा के मध्य टूटी पुलिया के कारण आठ किलोमीटर का रास्ता घूमकर जाना पड़ता है। ड्रेनेज खण्ड द्वारा दोनों पुलियों को कार्य योजना में शामिल करने के उपरांत अतिशीघ्र बनाकर जनता को समर्पित करेंगे। श्री लोहारी ने बताया कि क्षेत्र व जनता की समस्या को जानकर संबंधित विभाग द्वारा सभी कार्य मुख्यमंत्री योगी की सरकार में विकास की धारा बह रही है।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *