Breaking News

फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान

 

फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण, टी एल एम से विद्यार्थियों को अध्ययन, विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान, महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों पर मंच संचालक की भूमिका का निर्वहन, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर की भूमिका में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव, विद्यार्थियों को संसद, चुनाव आदि की जानकारी एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है। अश्वनी कुमार जैन के सम्मान समारोह का आयोजन कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित विद्यार्थी के संयोजन में किया गया।अमित विद्यार्थी ने बताया कि अश्वनी जैन ने जनपद फिरोजाबाद के नाम को रोशन किया है, वे विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनके द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों में पूर्ण सक्रियता रहती है। अश्वनी कुमार जैन ने अमित विद्यार्थी के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी, विद्यालय की प्रबन्ध समिति, समस्त विद्यालय परिवार, समस्त मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि काम ही पहचान है, उनका प्रयास सदैव यह रहा है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक और सृजनात्मक अनुभव मिल सके। इस अवसर पर कमला नेहरू टीचर्स क्लब के अध्यक्ष अक्षय कुमार उपाध्याय योगेंद्र सिंह यादव आकाश जैन जितेंद्र जैन सुमित कुमार जैन विनोद कुमार कृष्णवीर यादव अमर सिंह सर्वेश कुमार सेन श्रीमती हीरामणि जैन सनी जैन तृप्ति जैन मयंक जैन शुभम उपाध्याय आदि सम्मिलित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की

फ़िरोज़ाबाद जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज अपने कक्ष में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *