Breaking News

अवधी फिल्म “दंश” का ऐलान, महिला सशक्तिकरण पर आधारित कहानी

 न्यूज़ वाणी
फतेहपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अवधी फिल्म “दंश” के निर्माण और रिलीज को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। यह फिल्म एक महिला प्रधान विषय पर आधारित है, जिसमें समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके संघर्ष और उनकी आवाज़ को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। निर्देशक नदीम जावेद ने बताया कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज को एक सशक्त संदेश देने का प्रयास है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा।
फिल्म का प्रदर्शन 31 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे N J FILM PRODUCTION के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में किरन गौतम, विनोद कॉमेडियन, आज़मी कमर, अनिल मौर्या, कुलदीप विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, वेद प्रकाश, रामजी श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, आरती गुप्ता, विकाश ओबेरॉय सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है। कलाकारों ने बताया कि फिल्म के निर्माण में पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है और दर्शकों से इसे देखने व समर्थन देने की अपील की है। फिल्म का निर्माण N J FILM PRODUCTION के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी प्रतिभा सुरेश खांडेकर द्वारा लिखी गई है, जबकि कैमरा कार्य अनिल मौर्या एवं राजा कश्यप ने संभाला है। पत्रकार वार्ता में उपस्थित कलाकारों, निर्माता और निर्देशक ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए फिल्म के उद्देश्य और निर्माण प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। निर्देशक ने यह भी बताया कि उनका बैनर लगातार सामाजिक विषयों पर फिल्में बनाता रहा है और आगे भी कई नई फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से “धरती के भगवान”, “लिफाफा 2”, “नालायक 2” और “आभागिन 3” शामिल हैं, जिनका निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जिले की प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

प्राथमिक विद्यालय में नवारंभ उत्सव में सात बच्चों हुआ प्रवेश

– कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व अन्य। फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय सराय सईद खान स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *