Breaking News

तमंचे के साथ एक अभियुक्त को बबेरू पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 16.03.2025 की देर शाम थाना बबेरु पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लिए रमपुरवा जाने वाली रोड के पास पुलिया पर बैठा है । सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके से अभियुक्त दिलीप वर्मा पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम मोरवाल थाना बबेरू जनपद बांदा को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1. उ0नि0 श्री कल्बे अब्बास खान
2. कां0 सचिन साहू
3. कां0 विवेक कुमार
4. कां0 शुभम साहू शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *