Breaking News

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया खाद्य पंजीयन शिविर

फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ज्वालागंज पर खाद्य पंजीयन शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 50 खाद्य कारोबारियों का पंजीयन किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए ऐसे शिविर शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए जाएंगे। महामंत्री जय किशन ने कहा कि खाद्य कारोबारियों को कोई समस्या न हो और उन्हें नई जानकारी से समय-समय पर जागरूक किया जाए, ऐसी संगठन की कोशिश है। शिविर में खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिनमें मुख्य खाद्य अधिकारी देवेंद्र पाल, सहायक खाद्य अधिकारी राजेश दीक्षित और खाद्य इंस्पेक्टर सिद्धार्थ आदि शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *