Breaking News

हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह भंडारा आयोजित

फतेहपुर। जिले में शनिवार को बड़ी धूमधाम के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में हनुमान जी का राम भक्त के रूप में विशेष श्रृंगार किया गया। जगह जगह सुंदर कांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के कलक्टर गंज स्थित शिव विराज मान मंदिरा, मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर, चौक स्थित हनुमान मंदिर, पटेल नगर स्थित हनुमान मंदिर में शर्बत वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में शांतिनगर स्थित श्री बाला जी डायग्नोस्टिक सेंटर में डॉ जे सी गुप्ता, पंकज गुप्ता, जितेंद्र पटेल, दीप सिंह ने हनुमान जन्मोत्सव विशाल भंडारे का आयोजन किया। हजारों राहगीरों, श्रद्धालुओं और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रतन सिंह, विक्रम सिंह, आलोक सिंह, दीपक शुक्ला, राहुल कुमार, इंद्रजीत मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *