Breaking News

“बिहार क्राइम का चौंकाने वाला खेल: एक सिमकार्ड और औरत के जाल में फंसे कई मर्द”

अक्सर कहा जाता है कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, अपने गुनाह का एक न एक सबूत छोड़ ही जाता है। वही उसके लिए कानून की फांस बन जाता है। यह सच्चाई भी है। बराबर घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर ही अपराधी पकड़े जाते रहे है। एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें कई रोचक और गंभीर बातें है। इस मामले में भी मौके से बरामद एक सिमकार्ड के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। राज खुला तो पता चला लव और उसमें धोखे का। लेकिन इसमें एक सात साल की मासूम बच्ची की भी हत्या कर दी गई।12 अगस्त की सुबह की बात है। घटना सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव के एक बगीचे की है, जहां 35 वर्षीया एक महिला और सात वर्षीया एक लड़की का शव एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया था। उस दिन दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। काफी प्रयास के बावजूद शवों की शिनाख्त संभव हो सकी थी। पुलिस यह पता लगाने में पशोपेश में पड़ी थी कि आखिर ये दोनों शव किसके हैं। पुलिस के लिए शवों की पहचान और हत्यारे का पता लगाना एक बड़ी चुनौती बनी थी। हालांकि तीन दिन के अंदर खुलासा हो गया कि दोनों मृतक वैशाली जिले की थीं।

एसपी अमित रंजन ने दोनों अज्ञात शवों का पता लगा हत्या का खुलासा करने के लिए पुपरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने घटनास्थल से मिले सिम के आधार सीडीआर निकाल उसका गहन छानबीन की। इसके बाद वैशाली जिले के समस्तीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक निवासी संजीत कुमार को पकड़ा गया। पुलिस उसे लेकर बाजपट्टी थाने पर पहुंची। कड़ी पूछताछ के बाद उसने वारदात का खुलासा कर दिया। बताया कि मृतका कविता देवी, पति- मुकेश कुमार, साकिन- श्यामपुर एराजी, थाना- वैशाली और उसकी पुत्री थी। पुलिस को यह पता चला है कि संजीत और विवाहिता कविता देवी में प्रेम प्रसंग था। लेकिन प्रेमी दगाबाज निकला।

About NW-Editor

Check Also

एक झपकी और UP Police की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, इंस्पेक्टर की मौत, 5 जवान घायल

Bihar News: सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। गोरखपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *