केरल में चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: शाह ने ‘मरारजी भवन’ का किया उद्घाटन

केरल : केरल में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए कार्यालय ‘मरारजी भवन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा का झंडा फहराया, पौधारोपण किया और केजी मरार को श्रद्धांजलि भी दी।केरल में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयार भी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए राज्य समिति कार्यालय ‘मरारजी भवन’ का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने पार्टी का झंडा फहराया, भवन के सामने पौधा लगाया, फीता काटकर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर नए कार्यालय का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने भवन के केंद्रीय हॉल में स्थापित पूर्व भाजपा राज्य अध्यक्ष केजी मरार की कांस्य प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया। बता दें कि कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा केरल इकाई के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। अमित शाह ने नए कार्यालय का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

About NW-Editor

Check Also

केरल विधानसभा चुनाव प्रचार: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा ‘जंगलराज के दौर को लोग भूलें नहीं’

केरल 2026: केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने केरल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय जनता दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *