Breaking News

मेधावी छात्रा सना बनी स्कूल टॉपर, मिली साइकिल

– प्राथमिक विद्यालय अस्ती में हुआ मेधा अलंकरण समारोह
– विद्यालय टापर छात्रा सना को साइकिल भेंट करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय अस्ती में मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नु श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को स्नेह एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रति छात्र नकद धनराशि प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। विद्यालय की विशेष परंपरा के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष मेधावी छात्रों को साइकिल प्रदान की जाती है। इस वर्ष कक्षा 5 की छात्रा सना ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा के 55 छात्रों को पीछे छोड़ते हुए स्कूल टॉपर का गौरव हासिल किया और साइकिल पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी ने कक्षा 5 के छात्रों को भावभीनी विदाई भी दी। इस अवसर पर महिला अभिभावकों एवं विद्यालय की रसोइयों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के वातावरण के साथ हुआ।

About NW-Editor

Check Also

बार चुनाव: शाहिद को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन

– कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी। फतेहपुर। जिला बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *