Breaking News

कॉलेज स्टूडेंट पर झुंड बनाकर टूटे 8 कुत्ते, खौफनाक घटना CCTV में कैद!

राजस्थान में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल है। अलवर में एक कॉलेज स्टूडेंट पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उसे सड़क पर गिराया और शरीर पर जगह-जगह काट लिया। परिवार को आरोप है कि हमला एक महिला सरकारी टीचर के कारण हुआ है। वो गली के कुत्तों को खाना देती है इस कारण यहां कुत्तों का झुंड बढ़ता जा रहा है। स्टूडेंट पर 8 कुत्तों ने अटैक किया था। घटना शुक्रवार (7 मार्च) शाम करीब 6 बजे जेके नगर की है। अलवर के नजदीक खैरथल में भी करीब दो महीने पहले कुत्तों के हमले में 6 बच्चे घायल हो गए थे। इनमें एक नाबालिग बच्ची की मौत भी हो गई थी।

फिजियोथेरेपी की स्टूडेंट नव्या गुप्ता (18) शुक्रवार शाम को घर के पास ही मोबाइल पर बात कर रही थी। उससे करीब 20 मीटर दूर एक महिला सरकारी टीचर 8 आवार कुत्तों को खाना खिला रही थी। अचानक ही सारे कुत्तों नव्या की ओर भागे और उसे घेरकर अटैक कर दिया। नव्या जोर-जोर से चिल्लाई और उन्हें भगाने की कोशिश भी। लेकिन कुत्तों के झुंड ने नव्या को कपड़ों से घसीटते हुए नीचे गिरा दिया और काट लिया। नव्या ने बताया कि उसके हाथ-पैर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कुत्तों के पंजों और दांत के निशान हैं। स्टूडेंट ने बताया कि झुंड ने रुक-रुककर दो-तीन बार हमला किया।

नव्या के पिता मिट्ठन लाल गुप्ता ने बताया कि नव्या कुत्तों के हमले से इतना डर गई कि घर में अपनी मां का और मेरा हाथ पकड़ कर बैठी है। उसका 15 मार्च को प्रैक्टिकल एग्जाम भी है। इस हमले के बाद वह घर के बाहर जाने से भी डर रही है। परिवार का कहना है गली में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक महिला टीचर उन्हें खाना खिलाती है इसलिए यहां कुत्ते हमेशा घूमते रहते हैं। कुत्तों को पकड़ने के लिए कई बार शिकायत भी की है, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ है।

पार्षद हेतराम यादव ने कहा कि इस कॉलोनी में कुत्तों ने पहले भी कई लोगों पर हमला किया है। पुष्पा गुप्ता नाम की महिला जो सरकारी टीचर भी है। वह आवारा कुत्तों के लिए खाने के लिए लाती है। उनको पालने की बात भी कहती है। यही कुत्ते हमला करते हैं। ये छात्रा मुश्किल से बची है। यदि आस-पास के लोग कुत्तों को नहीं भगाते तो उसे बचाना मुश्किल था। हमले के दौरान सरकारी टीचर भी वहीं थी। नगर निगम को कई बार शिकायत भी की है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

आस्था बनी हादसा: अंगारों पर दौड़, एक मौत

  रामनाथपुरम: धधकते अंगारों की चादर और उस पर दौड़ लगाते लोग। लोगों की आस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *