Breaking News

स्कूल जाते भाई के पीछे दौड़ी मासूम हुई हादसे का शिकार!

सोनीपत के गांव बड़ी में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल बस चालक की लापरवाही से एक 3 साल की मासूम की जान चली गई. हादसे की लाइव फुटेज सामने आई है. बताया जा रहा है कि मृतक मासूम अपने भाई को स्कूल बस में छोड़ने के लिए आई थी और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई. सूचना के बाद बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है.

दरअसल, सोनीपत के गांव बड़ी से यह दर्दनाक हादसे की सीसीटीवी भी सामने आई है. 3 साल की प्रांजल अपने भाई को स्कूल बस में छोड़ने के लिए आई थी, लेकिन अपोलो इंटरनेशनल स्कूल बस चालक की लापरवाही के चलते प्रांजल हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है.

प्रांजल के दादा ने बताया कि वह अपने भाई को स्कूल बस में छोड़ने के लिए आई थी, लेकिन बस चालक की लापरवाही के कारण वह बस के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई. बस अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की थी और बस चालक मौके से फरार हो गया था. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस प्रेस प्रवक्ता रविंदर कुमार ने बताया कि गांव बड़ी में एक स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण एक बच्ची की मौत हुई है. बड़ी निवासी प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है.

About NW-Editor

Check Also

एपस्टीन मुद्दे पर कांग्रेस के 6 सवाल, हरदीप सिंह पुरी से जवाब की मांग तेज

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को एप्सटीन के चक्रव्यूह में फंसाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *