Breaking News

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ व्यापार मंडल चलाएगा अभियान

– किताबों, ड्रेस, टाई बिल्ला आदि के नाम पर की जा रही लूट के खिलाफ कार्यवाई की मांग

फतेहपुर। व्यापार मंडल ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों को किताबों, ड्रेस, टाई बिल्ला आदि के नाम पर लूटा जा रहा है। किताबों मूल्य कमीशन से बढ़ता घटता है उन्होंने कहा कि एक दुकानदार ने बताया कि अगर प्राइवेट स्कूलों द्वारा हमसे कमीशन ना लिया जाए तो जो किताब 200 रुपए की है वही किताब सिर्फ 50 रुपए की होगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल जिला प्रशासन से मांग करेगा कि किताबों की एक निश्चित दर निर्धारित की जाए और हर स्कूल में उसी निश्चित दर की किताबें लागू हों। हर साल किताबें ना बदली जाए। किताबों को नगर की हर कापी किताब की दुकान में उपलब्ध कराई जाए,ताकि अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार किताबें ले सके। कक्षा 6 से 12 तक सरकार द्वारा लागू एन सी आर टी की ही किताबें स्कूलों में पढ़ाई जाए। हर वर्ष स्कूलों में लगने वाला प्रवेश शुल्क अभिवावकों से ना लिया जाए। और ना ही हर वर्ष मासिक फीस बढ़ाई जाए। शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि अगर जिला प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन, व्यापार बंदी आदि विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *