– पीड़ित की आबूनगर चौकी व कोतवाली में नहीं हुई सुनवाई
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी के रहने वाले दीपू गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उसने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए एक ऑटो रिक्शा जिसकी गाड़ी संख्या यूपी-71बीटी/2088 है को भारत ट्रेडर्स के शोरूम जो लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के बगल में संचालित है 12 जून 2023 को लिया था। जिसका इंडसइंड बैंक द्वारा फाइनेंस भी कराया था। जिसकी किस्ते दो वर्ष से दे रहा हूं। इस दौरान उसने आरोप लगाया कि 10 जून 2025 को जब वह रिक्शा का फिटनेस पेपर बनवाने हेतु फतेहपुर के आरटीओ कार्यालय गया तो वहां उसे पता चला कि उसके रिक्शा के इंजन में जो इंजन का नंबर पड़ा है वह उसके रजिस्ट्रेशन के सर्टिफिकेट में पड़े इंजन नंबर से अलग पाया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके अनपढ़ होने की वजह से पूर्व में यह बात जान नहीं पाया उसने कहा कि भारत ट्रेडर्स ने उसके साथ धोखा किया है यह बात एजेंसी में पूछे जाने पर मैनेजर द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया और इधर-उधर घूमाया जा रहा हैं। इस दौरान प्रार्थी ने भारत ट्रेडर्स के संचालक के खिलाफ जांच करवाकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। साथी उसको दिए गए ऑटो रिक्शा को बदलवाकर नया रिक्शा दिए जाने की भी मांग किया। पीड़ित ने धोखाधड़ी के इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। हालांकि भारत भारत ट्रेडर्स के शोरूम में पहुंचकर जब मीडिया द्वारा बात की गई तो मैनेजर तो कुर्सी पर नहीं मिले लेकिन रायबरेली के मुख्य संचालक ने फोन पर कहा कि जहां पर भी गलती हुई है उसको सुधारा जाएगा और दीपू गुप्ता को नया ऑटो रिक्शा भी दिया जाएगा। अब दीपू गुप्ता को नया ऑटो रिक्शा कब मिलता है यह तो समय ही बताएगा फिलहाल इस तरीके की धोखाधड़ी करने वाले लोग कौन हैं जो गरीब लोगों को बेवजह परेशान करते हैं उनका चिन्हांकन करके उनके खिलाफ कार्रवाई करना भी जरूरी है।
News Wani
